Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डएक मिलियन कंबल बांट कर गिफ्ट वार्म्थ कैंपेन के 10वें संस्करण का...

एक मिलियन कंबल बांट कर गिफ्ट वार्म्थ कैंपेन के 10वें संस्करण का समापन

देहरादून। अग्रणी विकार्बाेनीकरण समाधान कंपनी रीन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी ने अपने सालाना कैंपेन ‘गिफ्ट वार्म्थ’ के 10वें संस्करण को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। रीन्यू ने 2015 में इस पहल की शुरूआत के बाद 1 मिलियन कंबल बांटने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुम्भ मेले के दौरान कंबल का आखिरी बैच वितरित कर कंपनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
इस साल रीन्यू ने प्रमुख क्षेत्रों में 200,000 से अधिक कंबल बांटें, जिसमें से उत्तराखंड के देहरादून और रुद्रप्रयाग में 23000 से अधिक कम्बल माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवाल द्वारा बांटे गए। बाकी राज्यों में एनसीआर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, और राजस्थान शामिल रहे। हाल ही में कुम्भ मेले के दौरान 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार में ओद्यौगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई एवं निवेश संवर्धन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के हाथों कंबल बंटवाकर कंपनी एक मिलियन के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि तेज़ सर्दी के मौसम में संवेदनशील समुदायों को सहयोग प्रदान करने की रीन्यू की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साल के कैंपेन में कंबल वितरण अभियान के दौरान कई गणमान्य दिग्गज मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे-रूद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा; उज्जैन और रतलाम में मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार। इनकी भागीदारी सर्दियों के महीनों में ज़रूरतमंद समुदायों को सहयोग प्रदान करने की साझा प्रतिबद्धता को इंगित करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments