Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमंगलौर व चमोली विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न करायेंः...

मंगलौर व चमोली विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न करायेंः अंशुमान

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक अपराधा एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त किया जाय।
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन ने एपी अंशुमान जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ तथा जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी।
वीडियो कांन्फ्रेसिंग के दौरान जनपद प्रभारी चमोली एवं हरिद्वार से निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना दिवस की कार्यवाही एवं तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। इन दोनों जनपद प्रभारियों के द्वारा उप निर्वाचन के लिए पुलिस बल की ब्रीफिंग, पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान के सम्बन्ध में बताया गया। यह भी बताया गया कि उप निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण उप निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त किया जाय। चुनाव के दृष्टिगत गश्त, तलाशी सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में लगातार की जाय, साथ ही बार्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुये समन्वय रखा जाय साथ ही शैडो एरिया में पड़ने वाले पोलिंग स्टेशनों पर संचार की सुचारू व्यवस्था समय से की जाय, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्वाचन के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुये अपराध एवं कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जाय। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरन्त उचित वैधानिक कार्यवाही की जाय। एपी अंशुमान ने बताया कि जनपद चमोली की 4-बद्रीनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में कुल 203 मतदान केन्द्र एवं 210 मतदेय स्थल स्थापित है, जिसमें से 26 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है, इनकी निगरानी हेतु एफएसटी की 6 तथा एसएसटी की 8 टीमें गठित की गयी हैं। इसी प्रकार जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधान सभा उप निर्वाचन के लिए कुल 64 मतदान केन्द्र एवं 132 मतदेय स्थल स्थापित है, जिसमें से 45 मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है, इनकी निगरानी के लिए एफएसटी की 3 तथा एसएसटी की 4 टीमें गठित की गयी हैं। बैठक में कृष्ण कुमार वीके पुलिस महानिरिक्षक अभिसूचना, पी रेणुका देवी पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था तृप्ति भटृ पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना सहित वरिष्ठ व पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं चमोली ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments