Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा आरोपी पुलिस जवानों...

कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए सभी थानों और चौकियों को अलर्ट कर पुलिस कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी शहजाद निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी को पेश करने के लिए एसडीएम कोर्ट लेकर गई। उसी दौरान आरोपी को कोर्ट ले जा रहा एक जवान कागजी कार्यवाही करने के लिए एसडीएम कोर्ट के अंदर गया और दूसरे जवान को आरोपी पर निगरानी रखने को कहा।
इस बीच आरोपी शहजाद ने जवान से यह कहा कि उसे पानी पीना है। जवान का जैसे ही थोड़ा ध्यान भटका आरोपी वहां से हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सभी थानों चौकियों में अलर्ट कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस उत्तरकाशी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक सभी वाहनों में चेकिंग अभियान चला रही है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि शांति भंग के आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा था। वह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments