Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डगोवा राज्य के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल। सर्किट हाउस काठगोदाम में गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों से संवाद किया और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है। गोवा साहसिक जल खेलों और अपने जीवन्त त्योहारों के लिए भी प्रसिद्ध है।
राज्यपाल ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस को, प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ ही हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है। राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की इस अनूठी पहल से हमारे विविध राज्यों की परस्पर परंपराओं, प्रथाओं, संस्कृति और ज्ञान की समझ को बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments