Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

गढ़वाल के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड लगातार मौसम करवट बदल रहा है। जिससे पहाड़ी जनपदों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार अगले छह-सात दिन उत्तराखण्ड में मौसम खराब रहेगा। इसबीच डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से गढ़वाल के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। चेतावानी को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments