Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा का हर मंत्री सुलभ, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरना अनुचितः...

भाजपा का हर मंत्री सुलभ, स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरना अनुचितः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा सरकार के मंत्रीमडल का हर सदस्य सुलभ है, ऐसे मे कांग्रेस विधायक और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आवास पर धरना अनुचित और सियासी नौटंकी है।
चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार मे सभी मंत्री दलगत भावना से उपर उठकर जन सुनवाई करते रहे हैं। ऐसी मिशाल भाजपा सरकारों मे मिलती रही है। लेकिन कांग्रेस सरकारों मे यह अपवाद ही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अभी क्षेत्र भ्रमण पर हैं, लेकिन ऐसा नही कि वह विपक्षी सदस्यों के मांगों को अनसुना कर रहे हों। प्रदेश मे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। अगर, किसी विषय पर मंत्री से वार्ता जरूरी भी हो तो समय पर हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह प्रदेश के वरिष्ठ विधायक भी हैं और उन्हे सरकारों मे कार्य करने का अनुभव भी है, ऐसे मे वह मंत्री आवास मे धरने पर बैठ रहे हैं तो उनकी मंशा को समझा जा सकता है कि वह प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। किसी भी समस्या का समाधान वार्ता से संभव है, न कि धरना प्रदर्शन से। ऐसा कर वह अपने क्षेत्र मे अपने लीगों के गुस्से को शांत करना चाहते है, जिनके बीच वह नही जाते हैं
चौहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी भी विकास कार्यों मे किसी तरह असंतुलन न हो इसके लिए कई वैठके विपक्षी विधायकों के साथ कर चुके हैं। कांग्रेस अपनी पार्टी मे मची उथल पुथल से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का स्टंट करती रही है। वहीं आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए वह खुद को आक्रामक मुद्रा मे दिखाने की कोशिश कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि विधान सभा सत्र मे हंगामा और जनता के मुद्दों से भागती रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के इस स्टंट को बखूबी जानती है और उस पर भरोसा नही करने वाली। समस्या का समाधान वार्ता से ही संभव है न कि राजनैतिक स्टंट से।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments