Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डदृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सोच के साथ...

दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सोच के साथ कार्यवाही की जायः आरके सुुधांशु

देहरादून। लोक सभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा राज्य की विकास गतिविधियों में तीव्रता लाने के उद्देश्य से दृष्टि पत्र 25 संकल्प, 2022 को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आर०के० सुधांशु, प्रमुख सचिव द्वारा बैठक ली गयी। आर० के० सुधांशु द्वारा दृष्टि पत्र के संकल्पों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सुधांशु द्वारा विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सोच के साथ कार्यवाही की जाय एवं दृष्टि पत्र के क्रियान्वयन का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
समीक्षा बैठक में दृष्टि पत्र 25 संकल्प, 2022 के कुल 25 संकल्प बिन्दुओं के सापेक्ष सम्बन्धित विभागों द्वारा कुल 31 योजनाओं पर कार्यवाही या तो पूर्ण हो चुकी है या गतिमान है। अन्य 17 योजनाओं को किस प्रकार से धरातल पर उतारा जाना है के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर अद्यतन स्थिति की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये। पूर्ण योजनाओं में मुख्यतः देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम और संग्रहालय का समयबद्ध निर्माण, कुमाऊँ मण्डल में एम्स का एक सैटेलाइट केंद्र स्थापित किया जाना, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत सभी घरों के लिए नल के पानी से कनेक्टिविटी किया जाना, लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाना एवं दोषियों के लिए 10 वर्ष के कठोर कारावास का प्राविधान करने एवं इसके अंतर्गत दर्ज समस्त मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित निस्तारित किये जाने तथा सभी गरीब घरों में एक वर्ष में 3 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर का वितरण किया जाना सम्मिलित है।बैठक में क्रियान्वयन की स्थिति पर विचार-विमर्श किये जाने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, शहरी विकास विभाग, आवास विभाग, श्रम विभाग, विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments