Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउक्रांद के पूर्व अध्यक्ष बीड़ी रतूड़ी पंचतत्व में विलीन

उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष बीड़ी रतूड़ी पंचतत्व में विलीन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक एडवोकेट बीडी रतूड़ी का खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों पुत्र डॉ अनिल रतूड़ी और मुकेश रतूड़ी ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व अनेक प्रबुद्धजनों, और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्थानीय राज्य आन्दोलनकारियों की ओर से त्रिलोक चन्द्र भट्ट, जसवंत सिंह बिष्ट, सरिता पुरोहित एवं तेजसिंह रावत ने श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि लंबी बिमारी के बाद गत दिवस रतूड़ी का देहरादून स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। शनिवार सुबह 10 बजे उनके आवास से आरंभ हुई अंतिम यात्रा 11.15 बजे हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशानघाट पहुंची। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल थे। रतूड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उत्तराखंड क्रांति दल से की थी। वे उक्रांद की देहरादून इकाई के जिलाध्यक्ष रहे। उसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष तक कई पदों पर कार्य किया। राज्य आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे वर्ष 2007 से 2012 तक राज्य मंत्री के रूप में उत्तराखण्ड के भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे। उनके शोक संतृप्त परिवार में धर्मपत्नी, दो बेटे, बहुएं, दो पोते वह दो बेटियां हैं।
उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, डा. शक्तिशैल कपरवान, प्रदीप कुकरेती, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, सुमित अरोरा केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, हरिद्वार महानगर प्रभारी जसवंत सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष हरिद्वार गोकुल रावत अध्यक्ष महानगर हरिद्वार आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments