Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी द्वारा किए कांग्रेसी न्याय पत्र का एक्सरे सही साबित हो...

पीएम मोदी द्वारा किए कांग्रेसी न्याय पत्र का एक्सरे सही साबित हो रहाः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण पर डाका डालकर मुस्लिमों को देने की नीति, देश में लागू करने वाली कांग्रेसी मंशा का पुरजोर विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, मोदी जी द्वारा किए कांग्रेसी न्याय पत्र का एक्सरे सही साबित हो रहा है जिसमें सर्वे कराकर, विरासत टैक्स लगाकर जनता की संपत्ति को हड़पा जाएगा और अपने चहेते वर्ग में बांटा जाएगा।
श्री भट्ट ने कहा, मोदी जी ने कांग्रेसी न्याय पत्र के हिडन एजेंडे की जो पोल खोली है, उसकी पूरी सच्चाई अब सामने आ गई है । जब पीएम ने कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में छिपा है कि सामाजिक आर्थिक सर्वे करवाकर वह जनता की गाड़ी कमाई का एक्सरे कर हड़प कर लेंगे। लेकिन कांग्रेस ने तब कहा कि हम झूठ बोल रहे हैं लेकिन दूसरे ही दिन कांग्रेस पार्टी के पारिवारिक सलाहकार सेम पित्रोदा ने स्पष्ट कर दिया कि वह विरासत टैक्स लगाकर आपके बच्चों को भी आपके आशीर्वाद स्वरूप सम्पदा से भी महरूम कर देंगे। मोदी जी ने यह भी कहा था कि जो संपत्ति कांग्रेस का पंजा सरकार में आने पर जनता से हड़पेगा, उसे संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों के होने की नीति अनुशार बांटा जाएगा। यही सच्चाई है जिसके सामने आने पर पूरी कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है, जबकि देश देख रहा है कि किस तरह कर्नाटक में ओबीसी समुदाय का हक छीन कर मुस्लिम समाज को आरक्षण दिया गया। अब यही नीति कांग्रेस पूरे देश में लागू करना चाहती है, जिसे उन्होंने अपने न्याय पत्र में स्पष्ट भी किया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की इच्छा विरुद्ध कांग्रेस ने पहले भी यूपीए शासन में चार बार धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने का प्रयास किया था। ठीक ऐसा ही प्रयास उन्होंने आंध्र प्रदेश में पांच बार किया जिसे उच्चतम न्यायालय ने रिजेक्ट कर दिया था। अब कर्नाटक में इस नीति को अमल में लाने के बाद कांग्रेस पूरे देश में इसे लागू करना चाहती है। श्री भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा, पहले 1985 में अपने परिवार की संपत्ति बचाने के लिए, राजीव गांधी ने विरासत टैक्स को समाप्त किया और अब उसके बाद इन 4 दशकों में जो कुछ कमाई अपने खून पसीने से जनता ने एकत्र की, उसे कांग्रेसी पंजा विरासत टैक्स लगाकर हड़पना चाहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments