Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में 405 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई परीक्षा

राज्य में 405 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को दो सत्रों में प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वित्तीय सत्र अपराह्न 02 बजे से अपराह्न 04 बजे तक किया गया। उक्त परीक्षा राज्य के 13 जनपदों में कुल 405 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 1,49,509 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 71,264 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 78,245 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। इस प्रकार प्रथम सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 47.67 रहा। द्वित्तीय सत्र में 69,992 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 79,517 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इस प्रकार द्वित्तीय सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 46.81 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments