Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यय रजिस्टर मिलान की कार्यवाही 8, 12 व 16 अप्रैल को

व्यय रजिस्टर मिलान की कार्यवाही 8, 12 व 16 अप्रैल को

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी, 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सोनिका ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन आयोग की के निर्देशों के अनुसार 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन पंजिका के मिलान हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अवगत कराया है कि 12 अप्रेल 2024 को किये जाने वाले द्वितीय व्यय निरीक्षण रजिस्टर का मिलान हेतु पूर्व में निर्धारित किये गए स्थान कलेक्टेªट सभागार टिहरी गढवाल को परिवर्तित करते हुए ऋषिपर्णा सभागार में किया गया है।
अब व्यय रजिस्टर मिलान की समुचित कार्यवाही ऋषिपर्णा सभागार देहरादून में सम्पादित की जाएगी। प्रथम निरीक्षण-08 अपै्रल 2024, द्वितीय निरीक्षण 12 अपै्रल 2024 तथा तृतीय निरीक्षण 16 अपै्रल 2024 को स्थान ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह्न 05 बजे तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी, 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र निर्देशित किया कि 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी अपना संशुद्ध निर्वाचन व्यय लेख पंजिका मूल में तथा तथा निर्वाचन व्यय लेख पंजिका, बाऊचर्स एवं निर्वाचन बैंक खाता विवरण पत्र स्व. प्रमाणित छायाप्रतियां भी नियत तिथि एवं समय स्थान पर स्वयं या अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्देशों का अनुपालन न किये जाने की स्थिति को गंभीरता से पूर्वक लेते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 आईके प्राविधानों के अन्तर्गत बिना किसी पूर्वाग्रह के दण्डनीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी, जिसका सम्पूर्ण दायित्व स्वयं अभ्यर्थी का होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments