Latest news
मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियानः मुख्यमंत्री सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने क... धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान राज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः कंडवाल हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

[t4b-ticker]

Friday, April 11, 2025
Homeअपराधफर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में एक और गिरफ्तार, भारतीय चिकित्सा परिषद में...

फर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में एक और गिरफ्तार, भारतीय चिकित्सा परिषद में कराया था पंजीकरण

देहरादून: पुलिस ने फर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में सहारनपुर से एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी (निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू, कर्नाटक की फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। सीओ ने बताया कि अन्य फर्जी डॉक्टरों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments