Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधफर्जी आईपीएस अधिकारी आया पुलिस की गिरफ्त में

फर्जी आईपीएस अधिकारी आया पुलिस की गिरफ्त में

-चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये दबाव डालने की थी योजना

देहरादून: कुल्हाल पुलिस को फोन कर हिमाचल से अवैध खनन समग्री लाने के लिए दबाव बनाना वाला फर्जी आईपीएस अधिकारी दून पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उ.नि. प्रवीण सैनी, चैकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर .खुद को एक आईपीएस अधिकारी बताकर, पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने का आग्रह किया।

इसपर पुलिस को शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने  अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर की आईडी चैक की तो आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित केनाल रोड से गिरफ्तार  कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली उम्र 39 वर्ष बताया। आरोनी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता है। उसने दून में केनाल रोड स्थित चालांग में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। उसे जमीन पर निर्माण कार्य हेतु हिमांचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, परन्तु बार्डर पर पुलिस की बहुत ज्यादा सख्ती होने के कारण उसे कही से भी पोंटासाहिब हिमाचल की और से आने वाली धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी। जिस पर उसने पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर अपना काम निकाले जाने की योजना बनाई तथा स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी सस्ते दाम पर भिजवाने हेतु चौकी प्रभारी कुल्हाल को अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर दबाव डाला था।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी से बरामद आई-10 कार नंबर डीएल-10सीएच-5770 को सीज कर कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक फोन के माध्यम से आरोपी ने स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर कॉल किया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 419 आईपीसी के अंर्तगत मुकदमा दर्ज किया गया हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments