Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधफर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश


रुद्रपुर : थाना पुलभट्टा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नाम पता कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों कीमती टायर बरामद किए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा थाना पुलभट्टा में किया। उन्होंने बताया कि 8 मई को मो. जावेद पुत्र रफीक अहमद निवासी सिरोली कला पुलभट्टा को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कहा उसकी बरेली रोड दुकान है और 28 अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे राहुल शर्मा व सुलेमान नामक व्यक्ति दुकान पर आए और दोनों ने षडयन्त्र के तहत धोखाधड़ी कर फजी खाता नंबर देकर आरटीजीएसकरने की बात बताकर 6 नये टायर हडप कर ले गये। रूपये मांगने पर नहीं दिये। जो मोबाइल नम्बर दिया,वह भी बंद कर दिया। कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुलासा के लिए थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। एसएसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि यह लोग नाम बदल कर अलग अलग दुकानों से इसी तरह टायर ले जाने की बात सामने आई। यह बात भी प्रकाश में आई कि राहुल शर्मा व सुलेमान उर्फ सलमान नामक को बेच देते है।
तीसरा साथी मनोज गावा है जो आगे टायरों की सप्लाई और ब्रिकी करवाता है। बताया कि दरऊ चैक थाना किच्छा व बगवाड़ा भट्टा रुद्रपुर के पास दुकानदारों से इसी तरह ठगी की है। एसएसपी ने बताया कि तीन पानी तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर मलिक कालोनी में तस्लीम खान के खाली प्लाट से पुलभट्टा, किच्छा क्षेत्र से ठगी किए 16 टायर कीमत लगभग 8 लाख रूपये बरामद किये। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों ने घटना को कबूल किया। पुलिस ने 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किए। सलमान उर्फ सुलेमान उसके यहं लिव-इन में रहता है तथा नशा करने का आदि है। उसी महिला के घर एक कार्यक्रम में राहुल शर्मा व सलमान की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी और गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ किच्छा ओपी शर्मा मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा पूर्व में थाना हल्दानी से 138 एनआई एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments