Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआग लगने से किसान की झोपड़ी खाक, चपेट में आए मवेशी

आग लगने से किसान की झोपड़ी खाक, चपेट में आए मवेशी

 हल्द्वानी: इमली घाट के पास झोपड़ी में आग लगने से किसान का परिवार बेघर हो गया है। इस हादसे में किसान की दो बकरियां भी जल गई। इसके अलावा एक भैंस झुलस गई है। जबकि, अनाज, बिस्तर समेत घर का सारा राशन जलकर राख हो गया। अब पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना अलसुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गरीब किसान रोशन आर्य टैक्टर चलाकर अपनी गुजर-बसर करता है। रविवार अलसुबह उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। जब तक किसान की समझ में कुछ आता तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। रोशन और उसका परिवार अपनी जान बचाकर किसी तरह से अपनी झोपड़ी से बाहर निकले। आग लगने से रोशन का परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments