Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउप चुनाव में हार की आशंका से बौखलाहट मे कर्मचारियों को धमका...

उप चुनाव में हार की आशंका से बौखलाहट मे कर्मचारियों को धमका रहे कांग्रेस अध्यक्षः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा पर बागेश्वर उपचुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने वाले कर्मचारियों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही इसे संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस की हार के लिए अभी से बहाने तलाशने की कोशिश और बौखलाहट बताया।
पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बागेश्वर में दिए सरकारी कर्मचारियों को धमकाने वाले उस बयान को आपत्तिजनक बताया है जिसमे माहरा ने चम्पावत उपचुनाव में लगे कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बागेश्वर चुनावों में यही गलती नहीं दोहराने के लिए धमकाया है। साथ ही सभी पर निगाह रखने की चेतावनी भी दी है। चैहान ने कहा कि बागेश्वर की जनता में स्वर्गीय चंदन राम दास के किए कार्यों और भाजपा के प्रति विश्वास देखकर कांग्रेस घबरा गई है। यही वह है कि चम्पावत चुनाव की तरह यहां भी संभावित करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गई है और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने पर उतर गई है। दरअसल कांग्रेस भी जानती है कि चुनाव की सारी प्रक्रिया स्वतंत्र चुनाव आयोग की देखरेख में संपन्न होती है और उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी ईमानदारी से अपना दायित्व निर्वहन करते हैं। लिहाजा चुनाव में लगी सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाने के लिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है। श्री चैहान ने कहा कि कर्मचारियों पर दबाव बनाने के अतिरिक्त, हमेशा की तरह संभावित हार को देखते हुए पहले से ही बहाने तलाशना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है । इस सबके पीछे उसकी कोशिश एक तीर से दो निशाने साधने की है, ताकि बाद में हार को लेकर चुनाव की निष्पक्षता, ईवीएम में गड़बड़ी आदि तमाम आरोप लगाए जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments