Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराध154 ग्राम अवैध चरस समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

154 ग्राम अवैध चरस समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के तहत पुलभट्टा पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चरस बरामद की।
   जनपद में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार की रात  थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की  पुलिस बरा बाजार में तीन पानी को जाने वाले कट के पास पहुंची तो एक संदिग्ध महिला पुलिस को दिखाई दी। पुलिस ने उसे  पकड़ लिया। उस पर नशे से संबंधित सामान होने की आशंका को देखते हुए सीओ को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम गुडिया निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा  तथा ग्राम सिद्धा नवदिया थाना नानकमत्ता बताया। पुलिस ने उसके पास से 154 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पूछताछ में महिला ने पुलिस बताया कि पहले  पति चरस तस्करी का काम करता था किन्तु जब उस पर मुकदमें हो गए तो उसने भी चरस बेचना शुरु कर दिया।  बहेडी से एक व्यक्ति से चरस  लेकर आने की बात बताई।  चरस फुटकर में बेचकर परिवार का भरष पोषण करती। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments