Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ता, कांग्रेस में चुनाव मैदान के भगोड़ेः चौहान

भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ता, कांग्रेस में चुनाव मैदान के भगोड़ेः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वहाँ पर कार्य करने वाला हर कार्यकर्ता समान है, जबकि कांग्रेस वीआईपी कल्चर की पार्टी है और उसके पास कार्यकर्ताओ की विश्वसनीय फौज नही है।
करन माहरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा मे सभी कार्यकर्ता समर्पित और निष्ठावान है, जबकि कांग्रेस की स्थिति हाल के लोस चुनाव मे स्पष्ट हो गयी जब चुनाव लड़ने से पहले ही बड़े नेता मैदान छोड़ गए। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा मैदान छोड़ने को लेकर कांग्रेस खुद ही विचलित है।
चौहान ने कहा कि उनके बद्रीनाथ सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भगोड़े नही, बल्कि पार्टी के सम्मानित सदस्य हैं और कांग्रेस के परिवारवाद से आहत होकर उन्होंने विकास की खातिर भाजपा की सदस्यता ली। वहीं हरिद्वार मे भी भाजपा का प्रत्याशी किसी दल का नही, बल्कि पार्टी का सदस्य है। भाजपा मे आने वाले हर सदस्य का सम्मान सुरक्षित रहता है, जबकि कांग्रेस के मामले मे यह बात नही है। कांग्रेस के अधिकतर लोग सम्मान न मिलने से ही उपेक्षित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोस मे मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेस को अहंकार है और वह भी जल्दी ही दूर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य मे कांग्रेस बिना पायलट का जहाज अब तक साबित हुआ है और उसे फिर दोनो स्थानों पर करारी हार के लिए तैयार रहना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments