Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डफिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को मदमहेश्वर धाम पहूंची। जहां पर उन्होंने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इससे पूर्व शुक्रवार को सारा अली खान केदारनाथ पहूंची थी जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना के साथ बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर सांयकालीन आरती के दर्शन किए थे। इस वर्ष सारा अली खान दूसरी बार केदारनाथ धाम पहुँची।

सारा शनिवार सुबह केदारनाथ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मध्यमहेश्वर के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 11 बजे धाम में पहूंचने के बाद उन्होंने बाबा मध्यमहेश्वर के दर्शन कर वहां पर रुद्राभिषेक किया। मध्यमहेश्वरो धाम में पांच घण्टे तक रहने के बाद सारा अली खान सांय साढ़े चार बजे वहां से वापस लौटी।

सारा अली खान पहली बार मध्यमहेश्वर धाम पहूंची। उन्होंने वहां पर बाबा के दर्शनों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनन्द लिया। इससे पूर्व वह कई बार बाबा केदारनाथ व एक बार बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments