Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के निर्देश पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट संचालन कर रही कंपनी के...

सीएम के निर्देश पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट संचालन कर रही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पुलिस अधीक्षक चमोली को जनपद चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम के निर्देशों के बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जय भूषण मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी पटियाला व कन्फिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर एसटीपी प्लांट का संचालन करती है। इसकी जांच चमोली पुलिस करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। सीएम धामी ने कहा था कि चमोली हादसे के कारणों की जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इधर चमोली में करंट लगने से हुई 16 लोगों की मौत के बाद सरकारी सिस्टम चौकस हो गया है। घटना के बाद आप सरकारी तंत्र औद्योगिक इकाइयों सहित अन्य स्थानों पर सेफ्टी ऑडिट करवाने की तैयारी में है।

कोटद्वार में वर्तमान में चार औद्योगिक आस्थान संचालित है। ऊर्जा निगम कोटद्वार खंड की अधिशासी अभियंता निकिता अग्रवाल ने बताया की जल्द ही औद्योगिक आस्थान क्षेत्रों में सेफ्टी ऑडिट शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments