Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड19 यात्रियों का पहला दल ओम पर्वत के लिए रवाना

19 यात्रियों का पहला दल ओम पर्वत के लिए रवाना

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से  गुरुवार से आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा शुरू कर दी गई है। सुबह ओम पर्वत के लिए पहला दल केएमवीएन के टीआरसी काठगोदाम से रवाना किया गया है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। पहले दल में 19 सदस्य रवाना हुए हैं जिसमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। इसमें गुजरात के 15, केरल से दो, उत्तर प्रदेश से एक और एक श्रद्धालु दिल्ली से शामिल है।

बता दें कि इस बार निगम द्वारा लगभग 34 ग्रुप यात्रा पर भेजे जाएंगे। पहले दल की यात्रा आठ दिन में पूरी होगी। जिसका पहला पड़ाव पिथौरागढ़ में पूरा होगा। रास्ते में यात्री कैंची धाम आश्रम में दर्शन करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे और वहां पर गोलू देवता मंदिर में दर्शन करने के बाद जागेश्वर के लिए रवाना होंगे। यहां यात्रियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके  बाद यात्री पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments