Latest news
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्धः अठावले रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारीः सुबोध उनियाल आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रकाश चंद्र ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवाः मुख्यमंत्र... मंत्री खजान दास ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

[t4b-ticker]

Wednesday, September 30, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई

मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई

मसूरी/देहरादून। मसूरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। मीरा सकलानी ने निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 315 मतों हराया। इसके साथ ही मसूरी में दस साल बाद भाजपा की वापसी हुई है।
इस जीत पर भाजपाइयों ने जमकर अतिशबाजी कर जश्न मनाया। रिटर्निंग ऑफिसर अनामिका ने बताया कि मतगणना तीन चक्रों में पूरा किया गया। भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी को 6258 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 2954, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 5943, निर्दलीय प्रत्याशी नैंसी कैंतुरा पंवार को 532 और निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार को 432 मत मिले। मीरा सकलानी मूल रूप से ग्राम हवेली, पोस्ट उनियालगांव, पट्टी सकलाना, विकासखंड, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं। उन्होंने 1989 में जौनपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। 1993 में समाजसेवी संस्था गढ़वाल विकास केंद्र की मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई हैं। 2008 में जिला पंचायत क्षेत्र भुस्ती सकलाना टिहरी गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। साथ ही 2008 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल बनीं। 2013 से 2016 तक महिला मोर्चा अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल रहीं। 2013 से मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहीं। 2022 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। 2024 में सह संयोजक लोकसभा चुनाव टिहरी गढ़वाल रहीं। मसूरी नगर पालिका के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इसलिए मीरा सकलानी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर नया नया इतिहास रच दिया है।
मीरा सकलानी ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और मसूरी की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। शहर की पार्किंग, सफाई कर्मचारियों की समस्या को दूर करना, स्वरोजगार को बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या को प्रमुखता से दूर किया जाएगा। कहा कि निवर्तमान पालिका बोर्ड के भ्रष्टाचार पर जनता ने अपना जवाब दे दिया है। अब क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments