Latest news
पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन
Friday, September 20, 2024
Homeराष्ट्रीयराज्यसभा में नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद बनी एस फान्गनॉन कोन्याक

राज्यसभा में नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद बनी एस फान्गनॉन कोन्याक

देहरादून: आज राज्यसभा में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है| आज से पूर्व राज्यसभा में नगालैंड से कोई भी महिला सदस्य नहीं था।लेकिन आज एस फान्गनॉन कोन्याक नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा की सांसद बन गईं| कोन्याक को राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। इस दौरान कोन्याक अपनी परंपरागत वेशभूषा में नजर आईं।

कोन्याक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एस. फान्गनॉन कोन्याक नागालैंड की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर से हुई है। 12वीं के बाद वह दिल्ली आ गईं और यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया।इसके बाद राजनीतिक नेता के तौर पर उन्होंने नगालैंड में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। मौजूदा समय वह भाजपा महिला मोर्चा नगालैंड की अध्यक्ष भी हैं। कोन्याक को जब राज्ससभा का उम्मीदवार बनाया गया था तब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ये बिलकुल सही फैसला है। कोन्याक से पहले रानो एम शाजिया पहली बार नागालैंड से संसद तक पहुंचने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, वह लोकसभा की सदस्य थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments