Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिआज कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आज कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

देहरादून: कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल कर ली हैं और पार्टी आज इनकी घोषणा कर सकती है। दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई जिसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सार्थक बैठक हुई है और अब उम्मीद है कि शनिवार को सूची भी जारी हो जाए। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी की जानी थी। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद भी पहली सूची जारी करने में कुछ पीछे रह गई है। इससे पूर्व प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है |

जानकारी के मुताबिक अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। पांच सात सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments