Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान कार्मिकों का प्रथम रेन्डमाइजेशन किया गया

मतदान कार्मिकों का प्रथम रेन्डमाइजेशन किया गया

पिथौरागढ़। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले की चारो विधानसभाओं 42-धारचूला-43 डीडीहाट, 44-पिथौरागढ एवं-45 गंगोलीहाट अंतर्गत तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों का प्रथम रेन्डमाइजेशन बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने किया। लोक सभा निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद पिथौरागढ़ में कुल 6898 कार्मिकों को चयनित करते हुए नियुक्त किए गए हैं।
प्रथम रेण्डमाइजेशन में कुल 3560 मतदान , कार्मिकों को चयनित किया गया जिसमें एक पीठासीन, एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी द्वितीय तथा एक मतदान अधिकारी तृतीय कुल 1884 कार्मिकों को रिजर्व सहित निर्वाचन कार्य हेतु लिया गया। इनमें से 1684 कार्मिकों जिसमें पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को आगामी 20 एवं 21 मार्च को राजकीय एल एस एम पीजी कालेज पिथौरागढ़ में निर्वाचन संबधित सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक इवीएम प्रशिक्षण दिया जायेगा
प्रशिक्षण के दौरान 119 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 17 जोनल मस्जिदों मजिस्ट्रेटो को भी ईबीएमध्वीवीपैट का प्रथम सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सभी पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम को नियत समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान जिलाधिकारी पिथौरागढ़, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी राम गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहमद सरीफ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments