Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसर्विलांस लॉ एंड आर्डर मजिस्टेªट का प्रथम दायित्वः डीएम

सर्विलांस लॉ एंड आर्डर मजिस्टेªट का प्रथम दायित्वः डीएम

देहरादून। सीएम के जनसुरक्षा के संकल्प को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी व सीईओ स्मार्ट सिटी लि. सविन बसंल ने स्मार्ट सिटी का चार्ज ग्रहण करते ही शहर में जनसुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए कैमरों की कैमरावार गहन समीक्षा बैठकें कर शहर में निष्क्रीय कैमरों को क्रियाशील करवाया।
राजपुर रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर 60 कैमरो को पिछले माह की किया गया क्रियाशील किया गया जिनमें मसूरी डाईवर्जन, साईमन्दिर के कैमरे शामिल है, इससे कल हुई हिट एण्ड रन की घटना में कार तक पकड़ने में पुलिस को सहायता मिली।
डीएम ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते समय स्मार्ट सिटी के 950 में से 375 कैमरे खराब थे। जिनकी जिलाधिकारी ने कई समीक्षा बैठक लेते हुए कम्पनियों पर सख्ती बनाते हुए पैनल्टी लगाई। फलरूप निष्क्रीय 375 कैमरे में से 310 कैमरे क्रियाशील करा दिए गए हैं। शेष कैमरे क्रियाशील करने के लिए 15 अपै्रल तक का समय दिया गया है, उक्त अवधि में कार्य न होने पर एचपी पर ब्लैकलिस्ट व प्राथमिकी तथा बीएसएनएल पर कार्यवाही की सख्त चेतावनी दी गई है।
वहीं जनसुरक्षा के दृष्टिगत 05 वर्ष में प्रथमबार पुलिस  के 150 कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम के साथ इन्टिग्रेट करवाये गए हैं तथा पल्टन बाजार में 22 नए कैमरे लगाए गए है, जिनसे पल्टन बाजार में आए दिन अराजक तत्वों द्वारा की जा रही गतविधि पर भी लगाम लगाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments