Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

रूद्रप्रयाग: रविवार सुबह बाबा केदार के धाम में बर्फबारी हुई और इसकी वीडियो भी सामने आई। बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के  दर्शन के लिए पहूंचे। बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है।

उत्तराखंड के कुछ जिलों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। ठंड बढ़ने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई। शनिवार को भी केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से धाम में मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती रही।

दोपहर 12.30 बजे धाम में पारा 10 डिग्री दर्ज किया। लेकिन इसके बाद धाम में बादल घिरने लगे और एक बजे से यहां बारिश होने लगी, जो साढ़े चार बजे तक रही। इस दौरान दुग्ध गंगा, वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। जिस कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में मौजूद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे तापमान 2 डिग्री और सवा सात बजे 1 डिग्री पर पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments