Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपांच बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्राली, दो तंमचे, चार कारतूस व कार बरामद

पांच बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्राली, दो तंमचे, चार कारतूस व कार बरामद

देहरादून: बीते 3 नवम्बर की रात हुई डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूती गयी ट्रैक्टर ट्राली समेत दो तमंचे, चार कारतूस व डकैती में प्रयुक्त कार भी बरामद की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती 3 नवम्बर को इस्तकार पुत्र लियाकत निवासी ग्राम कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ कोतवाली ने विकासनगर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया था कि, कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मजदूरों को डराते धमकाते हुये रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर मय ट्रॉली लूट लिया गया है।

मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर डकैतो की तलाश शुरू कर दी। डकैतों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा दर्रारेट में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया तो उसमें 3 नवम्बर की रात लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली दर्रारेट से गुजरता दिखाई दिया, जिसमें दो लोग का सवार थे I

जिस पर पुलिस ने उ.प्र. के अलगक-अलग स्थानों अलीपुरा, माणकमउ व अन्य स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कियाI एक सूचना के बाद पुलिस ने सहारनपुर में सब्दरपुर गावं जाने वाली रोड पर बने अन्डर पास से लूटी गयी ट्रैक्टर ट्राली, घटना में प्रयुक्त कार व दो तमंचो तथा चार कारतूसों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होने अपना नाम आशु पुत्र कवंर पाल निवासी ग्राम अलीपुरा थाना गंगोउ उ.प्र. उम्र 23 वर्ष, मोहित पुत्र महिपाल निवासी ग्राम सब्दरपुर थाना कुतुबसेर उ.प्र. उम्र 25 वर्ष, सुमित पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम अलीपुरा थाना गंगोह उ.प्र. उम्र 24 वर्ष, शिवम पुत्र जसवीर निवासी अलीपुरा थाना गंगोह उ.प्र. उम्र 18 वर्ष व मोहित उर्फ मोनू पुत्र राकेश तोमर निवासी सब्दरपुर थाना कुतुबसेर उ.प्र., उम्र 23 वर्ष बताया।

गिरफ्तार आशु ने बताया कि वह पहले इस्तकार ठेकेदार का ट्रेक्टर चलाता था। एक दिन बाग में ट्रैक्टर चलाने के दौरान ट्रैक्टर कीचड में फंस गया, जिसे देखकर इस्तकार ठेकेदार ने उसे काफी गंदी-गंदी गालियां देते हुये जलील किया। जिस पर उसने अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर ट्रेक्टर लूटने की योजना बनाई, फिर उसने तीन नवम्बर की रात करीब एक बजे 2 देशी तमंचो से ट्रेक्टर के पास रह रहे तीन मजदूरों को डरा धमकाकर उन्हे बंधक बनाते हुये ट्रेक्टर ट्रॉली को लूट कर सब्दरपुर जनपद सहारनपुर में छिपा दिया, आज वह ट्रेक्टर ट्राली को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments