Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए पांच नाली जमीन चिन्हित की गई

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए पांच नाली जमीन चिन्हित की गई

पिथौरागढ़। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पिथौरागढ़ स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से डीडीहाट में बनने जा रहे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संबंध में वार्ता की। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि डीडीहाट में खुलने वाले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए 05 नाली जमीन भी चिन्हित की गई है। उन्होंने मंत्री से कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक डीडीहाट तहसील भवन में अस्थाई रूप से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की बात कही। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी को मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
    मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के डीडीहाट में जल्द ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के निर्माण कार्य के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में विश्राम गृह, सभागार सहित सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री गुणवत्तता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों मदद मिलेगी। इस अवसर पर जि

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments