Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डशीतकाल के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट, सैकड़ों लोगों...

शीतकाल के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट, सैकड़ों लोगों ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 8ः30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इसी के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। अब बाबा केदार छह माह के लिए समाधि में लीन हो गए हैं। बाबा केदारनाथ के आधार शिविर गौरीकुंड में स्थित गौरी माई मंदिर के कपाट पौराणिक परंपराओं के साथ ही बंद कर दिए गए हैं। आगामी 6 माह शीतकाल की पूजा अब गौरी गांव में ही संपादित की जाएगी।
पौराणिक परंपराओं के अनुसार गौरीकुंड स्थित गौरी मां मंदिर में पुजारी विमल जनलोकी द्वारा वेद ऋचाओं से बाबा शिव शंकर पार्वती और गणेश के साथ अन्य भोग मूर्तियां का शुद्धिकरण किया गया। साथ ही इन्हें डोली पर सजाकर मुख्य मंदिर की तीन परिक्रमाएं पूर्ण की। तदुपरांत सैकड़ों तीर्थ यात्री तथा श्रद्धालुओं के हुजूम के साथ गौरी मां की भोग मूर्तियों को निकट स्थित गौरी गांव के मंदिर में स्थापित की गई। पूजा-अर्चना करके इन भोग मूर्तियों को मंदिर के अंदर गर्भ गृह में स्थापित की गई। आगामी 6 माह के लिए अब गोरी माई की पूजा अर्चना गौरी गांव में की जाएगी।
स्कंद पुराण के केदारखंड के अनुसार गौरीकुंड स्थित गौरी मंदिर में ही भगवान शंकर को वर रूप में प्राप्त करने के लिए मां गौरी ने कई वर्षों तक तपस्या की थी, उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने इसी स्थान पर मां गौरी को आशीर्वाद दिया था। इस मौके पर बीकेटीसी के प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, न संपूर्णानंद गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments