Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती

केदारनाथ । मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने आज अपराह्न भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा जन कल्याण एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री आज अपराह्न हैलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची हैलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा केदार सभा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन के बाद कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments