Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत की छवि धूमिल करने का आरोप, कांग्रेस ने...

पूर्व सीएम हरीश रावत की छवि धूमिल करने का आरोप, कांग्रेस ने सीईओ से की शिकायत

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फेस बुक व ट्विटर पर भाजपा नेताओं द्वारा छवि धूमिल का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि 3 फरवरी, 2022 को भाजपा नेता तेजेन्द्र बग्गा द्वारा अपनी सोशल मीडिया के टिवटर हैंण्डल एवं फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़-छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया अपितु राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने तथा हमारे नेताओं की छबि को धूमिल करने का प्रयास किया है। तेजेन्द्र बग्गा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्टों से कुत्सित भावना से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास भी किया है। इस तरह के कुत्सित प्रयास से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की छबि को धूमिल किया जा रहा है जो कि चुनाव आचार संहिता की धारा के साथ-साथ साइबर अपराध की श्रेणी में भी आता है। प्रतिनिधिमण्डल ने टिवटर हैण्डल व फेसबुक के स्क्रीन शार्ट भी पत्र के साथ संलग्न किये।
कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि उपरोक्त टिवटर हैंण्डिल व फेसबुक ब्लाक करने के साथ-साथ फेसबुक व टिवटर हैण्डल के संचालक तेजेन्द्र बग्गा के विरूद्ध सक्षम धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश देने का कष्ट करें ताकि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संचालन में इस तरह की गतिविधियों का प्रभाव न पडे़। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री राजेन्द्र शाह, आईटी सलाहकार अमरजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं कार्तिक चांदना शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments