Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे ने किए बदरी विशाल के दर्शन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे ने किए बदरी विशाल के दर्शन

बद्रीनाथ/चमोली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसे बाद अब वे केदारनाथ धाम भी जाएंगे।  

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर व सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments