Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपूर्व शिक्षा मंत्री का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट

पूर्व शिक्षा मंत्री का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट

फर्जी अकाउंट के जरिए किये गलत पोस्ट जारी

देहरादून: पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अरविंद पांडे ने अपने नाम से ट्विटर पर बनी आईडी को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए, आईडी चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे है I इस बीच प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी ऐसे ही एक मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को शिकायत की है। खास बात यह है कि इस फर्जी आईडी के जरिए सांप्रदायिक और गलत ट्वीट किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

उधर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे से फोन पर बात करते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे नाम से एक आईडी बनाई गई है। जिसमें सांप्रदायिक और गलत बातों को लिखा जा रहा है।

भाजपा की पार्टी लाइन से हटकर भी कई बातें लिखी गई हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की है। कहा कि इससे पहले भी उनके सोशल अकाउंट से छेड़छाड़ की जाती रही है। लेकिन उनकी तरफ से कभी इन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन इस बार उनकी आईडी बनाकर गलत पोस्ट किए जाने के बाद उन्होंने शिकायत पुलिस से की है। अरविंद पांडे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के बाद इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments