Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता रहे डा. अजीज कुरैशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 83 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन की खबर मिलने के बाद से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्में कुरैशी उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व में राज्यपाल रह चुके हैं। 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। अजीज कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अजीज कुरैशी साल 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments