Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व राज्यमंत्री विरेंद्र विष्ट ने किया जिले में घसियारी जन कल्याण योजना...

पूर्व राज्यमंत्री विरेंद्र विष्ट ने किया जिले में घसियारी जन कल्याण योजना का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग: पुर्व राज्यमंत्री विरेंद्र विष्ट ने जिले के पिपली गांव में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को योजना से संबंधित किट भी बांटी।

इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं के सिर से बोझा कम करने और उन्हें जंगल पर निर्भर ना रहने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को प्रारंभ किया गया है। जिसका लाभ गांव में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा।

योजना को लेकर उन्होंने बताया कि इससे कम लागत पर चारा उपलब्ध होगा और चारे के लिए महिलाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। अपने खेतों के साथ साथ भवन पंचायत क्षेत्रों में भी चारे की खेती कर सकते हैं। इसके लिए सरकार उन्हें अनुदान देगी।

हुदेशीय सहकारी समिति पिपली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं बुजुर्ग व युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन दिलवर सिंह ने किया।

इस अवसर पर अगस्तमुनि ब्लाक की कनिष्ट प्रमुख शशी नेगी ग्राम प्रधान पीपली, सुनीता देवी ग्राम प्रधान डूंगरा, रेखा देवी पटवाल बड़गांव, रोशनी देवी धारकोट, अलका देवी ग्राम सभा बढ़सो, किरण देवी, हयात सिंह नेगी पूर्व प्रधान संकरौड़ी, भगवती सिंह रावत सचिव सहकारी समिति, उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments