Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में...

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

देहरादून। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग करने के आरोप में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन को आज 27 जनवरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रविवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग की थी। इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह के समर्थकों ने उमेश कुमार के स्टाफ से भी मारपीट की थी। इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया था। फायरिंग करने के बाद कुंवर प्रणव सिंह देहरादून फरार हो गए थे।
विधायक उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह और उसके कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह और उसके चार साथियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले थे। रात को ही पुलिस कुंवर प्रणव सिंह को हरिद्वार ले आई थी। आज पुलिस ने मेडिकल के बाद कुंवर प्रणव सिंह को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कुंवर प्रणव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कुंवर प्रणव सिंह के चार साथियों को भी कोर्ट ने जेल भेजा है। सभी पांचों आरोपियों को हरिद्वार के जिला कारागार रोशानाबाद भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments