Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअवैध पशु मांस के साथ चार  गिरफ्तार, 6 जीवित पशुओं को मौके...

अवैध पशु मांस के साथ चार  गिरफ्तार, 6 जीवित पशुओं को मौके से किया बरामद

देहरादून: राजधानी में कुछ स्थानो पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान में छापे मारी कर 200 किलो कटे हुये पशु मांस समेत 06 जीवित पशुओं को बरामद किया है। मौके से अवैध पशु कटान में लगे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से माँस काटने वाले औजार भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पकड़ा गया पशु मास आवेश कुरैशी व सुल्तान नाम के व्यक्ति का हैI उनके कहने पर ही वह पिछले एक हफ्ते से यहाँ पर अवैध पशु कटान का कार्य कर रहे हैं। बताया कि आवेश और सुल्तान ने उनसे कहा था कि उनके पास पशु कटान का लाईसेन्स हैI वहीं इस काम के लिए मुस्लिम काँलोनी निवासी अनीस उर्फ बिल्लू ने उन्हे दुकान किराए पर दी थी।

पुलिस ने पकडे गये चारों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 429 भादवि,धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम तथा धारा 4 /25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर दिया है। मौके से बरामद 06 जीवित पशुओ को सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया तथा बरामद कटे हुये मांस में से परीक्षण हेतु नमूना मांस लेकर शेष मांस को विधि अनुसार नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments