Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधचार वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, हेयर ड्रेसर सहित चार गिरफ्तार

चार वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, हेयर ड्रेसर सहित चार गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जनपद उधम सिंह नगर में हवस की आग में अंधे युवकों ने मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी करते हुए इंसानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हेयर ड्रेसर की दुकान में 4 साल के बच्चे के साथ युवकों द्वारा दुष्कर्म की जघन्य वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल में स्थित एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर आए बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर हेयर ड्रेसर मुस्तकीम, जगतपुरा निवासी सगीर मलिक और दो सगे भाई अमन व अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments