Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगांजे और कच्ची शराब के साथ चार नशा तस्कर दबोचे

गांजे और कच्ची शराब के साथ चार नशा तस्कर दबोचे

ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने 1.5 किलोग्राम गांजा व 300 लीटर कच्ची शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। जिसके लिए संदिग्धों तथा वाहनों की जांच के साथ तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान गढ़ी तिराहा श्यामपुर के पास एक स्कॉर्पियो कार (यूके 06एस 3500) को चेक किया। वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस को देख वाहन में सवार सभी लोग सकपका गए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे 300 लीटर कच्ची शराब तथा 1 किलो 500 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जयंत कुमार निवासी गांधीपुरा थाना काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, हर्ष देव निवासी गांधीपुरा थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर, विक्रमजीत सिंह निवासी कांधला हेमपुर थाना रामनगर जिला नैनीताल, गुरु बिंद सिंह उर्फ सोनू निवासी ग्राम तुगड़िया डाम थाना रामनगर जनपद नैनीताल बताया। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित कच्ची शराब व गाजे को रामनगर नैनीताल से यहां तस्करी कर ला रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी सील कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments