Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमोस्टवांटेड सुशील गुज्जर समेत गैंग के चार बदमाश चढ़े दून पुलिस के...

मोस्टवांटेड सुशील गुज्जर समेत गैंग के चार बदमाश चढ़े दून पुलिस के हत्थे

देहरादून: दून पुलिस ने मोस्ट वांटेड सुशील गुज्जर समेत गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैI बदमाशों ने पिछले माह रेसकोर्स के एक व्यापारी को बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया थाI पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट का कुछ सामान भी आरोपियों से बरामद किया हैI गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सूबे के डीजीपी,डीआईजी व एसएसपी ने संयुक्त रूप से पौने दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की हैI

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि,उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के मोस्ट वांटेड सुशील गुज्जर सहित गैंग के 4 कुख्यात बदमाशों को मेरठ व देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि नामी अपराधी सुशील कुमार गुज्जर के इसी गिरोह ने बीते माह देहरादून के रेस कोर्स में एक बड़े व्यापारी को दिनदहाड़े बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया था.कड़ी पूछताछ में बदमाशों से लूट का सामान बरामद कर लिया गया है,जिसमें 4 पिस्टल,जिंदा कारतूस,लूट की नकदी,12 लाख की बेशकीमती घड़ियां, कार,लाइसेंसी पिस्टल सहित घटना में प्रयुक्त कार शामिल हैI

दिल्ली,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मोस्ट वांटेड सुशील गुज्जर की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पौने दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है. जिसमें एक लाख रुपये डीजीपी,50 हजार डीआईजी और एसएसपी द्वारा 25 हजार का रुपए का इनाम शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments