Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराष्ट्रीयप्यार का झांसा देकर दोस्त ने बनवाया रवि से रिया

प्यार का झांसा देकर दोस्त ने बनवाया रवि से रिया

देहरादून: पंजाब के अमृतसर में शादी का झांसा देकर अर्जुन नाम के एक युवक ने अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बनवा कर उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद लड़के ने उसको (रवि) को अपनों से अलग कर दिया और अब उस किन्नरों के हवाले करना चाहता है। मामला पुलिस के पास है।

रवि उर्फ रिया ने बताया कि जेंडर बदलने के बाद उसका नाम अर्जुन ने रिया जट्टी रख दिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और तीन साल पहले रवि जागरण में अपने दोस्त अर्जुन के साथ काम करता था। धीरे धीरे दोनों रिश्ते में आए। अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही। लेकिन अर्जुन ने रवि से कहा कि वह पहले लड़की बने तो ही शादी करेगा। रवि ने अर्जुन की बात मान ली।

रवि अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जेंडर चेंज कराने के बाद रिया बना था। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में हालात बिगड़ने लगे। कुछ दिनों बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करने चाहता है। खबरों के मुताबिक यह मामला अब पुलिस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिया को न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments