Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड15 अप्रैल से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में होगा विरासत आर्ट एंड...

15 अप्रैल से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में होगा विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल

देहरादून : उत्तराखंड के जाने-माने सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि संस्था रीच दो साल बाद विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 का आयोजन फिर से करने जा रही है। गुरुवार को संस्था के पदाधिकारियों ने होटल मधुबन में एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल का आयोजन 15 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम कौलागढ़ में होगा।

15 से 29 अप्रैल 2022 तक विरासत अपनी रजत जयंती संस्करण के तहत पदम भूषण परवीन सुल्ताना, गजल गायक तलत अजीज, वडाली ब्रदर्स, लांगा मांगनियार, कत्थक और बांसुरी वादन के साथ-साथ फोटोग्राफी प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्क शॉप जैसे कार्यक्रमों का संगम लेकर आया है। इस वर्ष विरासत महोत्सव में ओएनजीसी के प्रबंध निदेशक डॉ अलका मित्तल को विरासत सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों आरके सिंह और लोकेश ओहरी ने बताया कि महामारी के कारण इसका आयोजन 2 साल बाद हो रहा है। इस बार देहरादून वासियों को रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से क्राफ्ट विलेज, फूड फेस्टिवल, क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस, फोक म्यूजिक एंड डांस, कर्न्सट के साथ-साथ क्राफ्ट वर्क शॉप, विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली एवं क्विज आदि प्रोग्राम होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments