Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडिजिटल तकनीक से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी गढ़वाल की...

डिजिटल तकनीक से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला

देहरादून। रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून द्वारा गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु देहरादून के टिहरी-नगर के आजाद मैदान, टिहरी नगर, निकट बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून में 11 दिन की भव्य रामलीला का मंचन शारदीय नवरात्रों में 03 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की गढ़वाल की ऐतेहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला 1952 के ‘आजाद मैदान’ में 2002 तक टिहरी के डूबने तक होती रही और टिहरी के जलमग्र होने के बाद देहरादून में इसको 21 वर्षाें बाद भव्य रूप से 2023 में पुनर्जीवित किया गया। 2023 में आयोजित भव्य रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार लेजर शो या डिजिटल लाइव प्रसारण का प्रसारण किया गया था जिससे विभिन्न माध्यमों के द्वारा हमारे रामलीला मंचन को 2023 में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों तक पहुंचने में सफलता पाई। इससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
इस बार रामलीला में विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला मंचन का प्रसारण को 50 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाएगा। तकनीक में डिजिटल स्क्रीन व अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से मंचन की व्यवस्था की जाएंगी। कलाकारों में मूलरूप से उत्तरकाशी निवासी अनिल नौटियाल भटवाड़ी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश आदि कई प्रसिद्ध रामलीलाओं के अनुभव के साथ राम का पात्र निभाएंगे और साथ ही गढ़वाली फिल्मों की प्रसिद्ध गायिका प्यारी निर्मला फेम शिवानी नेगी और कान्हा रे कान्हा फेम पूनम सकलानी जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी इस रामलीला में अभिनय करेंगे।
उल्लेखनीय है की देहरादून स्थित टिहरी नगर में रामलीला आने वाले शारदीय नवरात्रों में 03 अक्टूबर 2024 से भव्य रूप से आयोजित करी जाएगी, जिसमे गढ़वाल के टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, कुमाऊं, मैदानी व उत्तराखंड से बाहर के कई क्षेत्रों के लोग डिजिटल प्रसारण हेतु संपर्क कर रहे हैं। संस्कृति और तकनीक के अद्भुत संगम की ऐसी भव्य रामलीला का उत्तराखंड के प्रमुख क्षेत्र गढ़वाल, कुमाऊँ व उत्तराखंड से बाहर के क्षेत्र में विभिन्न डिजिटल माध्यम से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचने वाली या उत्तराखंड की पहली रामलीला होगी। इस रामलीला में चौपाई, कथा, संवाद,मंचन आदि सब गढ़वाल की 1952 से चली आ रही प्रसिद्ध व प्राचीन रामलीला के जैसा ही होगा, जिससे गढ़वाल के लोगों का अपनत्व देहरादून में भी जुड़ा रहे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, शिव प्रसाद नौटियाल, गिरीश चंद्र पांडेय, नरेश कुमार, मनोज कुमार जोशी, शिवानी नेगी, पूनम सकलानी, उर्मिला पंत, गुड्डी थपलियाल, अजय पैन्यूली, बसंती जिल्दियाल आदि ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments