Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधधोनी और कोहली की बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज,ट्विटर अकाउंट...

धोनी और कोहली की बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज,ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू

देहरादून: दिल्ली पुलिस ने पूर्व भारतीय किक्रेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली और रोहित शर्मा की बच्चियों पर हुई अभद्र टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज कर लीI पुलिस ने धमकी देने वाले ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू कर दी और साथ ही नोटिस जारी कियाI

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद यूनिट ऑफ स्पेशल सेल द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही दिल्ली पुलिस इस मामले में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के साथ जांच कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों स्वाति मालीवाल ने पुलिस से ट्वीट कर अपील करते हुए लिखा कि यदि आप एक खिलाड़ी को पसंद नहीं करते हैं तो आप उनकी बेटियों को गाली देंगे?  महिला आयोग की अध्यक्ष ने विवादित ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दिल्ली और मुंबई पुलिस से सवाल करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, जिस तरह कोहली और धोनी की बच्चियों के बारे में भद्दी टिप्पणियां ट्विटर पर की जा रही हैं। उसी तरह रोहित शर्मा की पत्नी और बेटी को भी अभद्रता का निशाना बनाया जा रहा है। यह सब चल क्या रहा है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नही है जब भारतीय क्रिकेटर्स के परिवार और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले ट्विटर पर साल 2021 में विराट कोहली की नन्हीं-सी बेटी को अपमानजनक धमकी दी गई थी। तब वामिका की उम्र महज नौ महीने थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments