Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने...

अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल गढ़वाल सभा व कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की।इस दौरान उन्होंने लोकपर्व हरेला व इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने का प्रयास किया जायेगा। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंगे।

अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना व कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किये जा रहे जनभावना से जुड़े हुये कार्यों को प्रमुखता और शीघ्रता से अमल किये जाने से समस्त उत्तराखण्डवासियों में सरकार के प्रति एक विश्वास और सहयोग का भाव जागृत हो रहा है। जो राज्य की खुशहाली और प्रगति में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments