Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजी-20 के आयोजन से भारत का मान बढ़ाः महाराज

जी-20 के आयोजन से भारत का मान बढ़ाः महाराज

देहरादून । जी-20 के आयोजन से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को विश्व के राष्ट्राध्यक्षों ने एक स्वर से स्वीकार किया है। जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। जब वह वहां आये तो हमारी संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ-साथ हमारी शिल्प कला से भी बड़े प्रभावित हुए। उक्त बात उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश जिला रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।
डभौर में विशाल जनसभा को करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रीवा रियासत से मेरा गहरा नाता है। यदि हम मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है। जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, युवा भाजपा नेता सुयश रावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments