Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डखेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री...

खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। काबिना मंत्री गणेश जोशी ने आज वुशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। वोमेन वुशु लीग प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों के विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने हिसा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन निरंतर प्रयासों से ही हमारे एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा 2016 में देश को केवल 2 पदक मिले जबकि 2022 के ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तो खेल बजट 866 करोड़ रुपये था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है।

मंत्री ने कहा देशभर में एक हजार खेलो इंडिया केंद्र बनाए जा रहे हैं। 750 केंद्रों को मंजूरी दे दी गई है। इस वर्ष 15 अगस्त 2023 से पहले खेलो इंडिया के 1 हजार केंद्र बनकर तैयार है। उन्होंने कहा पूर्व खिलाड़ियों को एक वर्ष तक केंद्र चलाने के लिए पांच लाख रुपये मिलते है।जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ खेलकूद का प्रशिक्षण देने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष संपन्न हुई वर्ल्ड जूनियर वुशु चौंपियनशिप में भारत ने 8 मेडल के साथ इतिहास रचा है। मंत्री ने कहा साल 2015 बुलगारिया में छठे वर्ल्ड जूनियर वुशु चौंपियनशिप में टीम इंडिया को सिर्फ 1 मेडल मिला था। उन्होंने कहा अब भारतीय खिलाड़ियों ने 7 साल के भीतर कमाल का खेल दिखाया और टीम के युवा प्लेर्स ने 8 मेडल अपने नाम किये। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों के उज्वल भविष्य की भी कामना की। इस अवसर पर इडी ओएनजीसी विकास जगदीश पांडे, मनीषा, आयोजक यानिश सपकाल, सचिव वुशू काजल गौड़, अंजना, मुकेश नैनवाल, नीरज, मौलिकता, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments