Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डघर में शाॅट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटा,पांच झुलसे

घर में शाॅट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटा,पांच झुलसे

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में बंद घर में शॉट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग बुझाने का प्रयास कर रही महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा स्थित अरविंद नगर निवासी वीर पाल पत्नी अनिता और तीन पुत्र विकास, अनिल और जतिन के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह विकास मेडिकल स्टोर में काम करने चला गया हुआ था। जबकि उसके दो छोटे भाई स्कूल गए हुए थे। जिसके बाद वीरपाल और अनिता घर में ताला लगाकर अपने काम पर चले गए थे।बताया जा रहा है कि 9 बजे के आसपास घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। घर से उठ रहे धुंआ के बाद आग की लपटें तेज हो गई। यह देख आसपास रहने वाले लोग एकत्र हुए और आग बुझाने का प्रयास किया।
साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन इस बीच तेज धमाके के साथ घर में रखा एक सिलिंडर भी फट गया। जिससे आग बुझाने का प्रयास कर रहे पड़ोसी शांति शर्मा पत्नी रमेश चंद्रा, अरूण कुमार पुत्र महिपाल सिंह, गौतम विश्वास पुत्र गजेंद्र विश्वास, अजय कुमार पुत्र मोहन लाल और राहुल कुमार पुत्र महिपाल सिंह झुलस गए। इस पर लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बाद में सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, फायर स्टेशन आफिसर दया किशन पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments