Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू की रोकथाम को देहरादून के बाद अब हरिद्वार, नैनीताल, और पौडी...

डेंगू की रोकथाम को देहरादून के बाद अब हरिद्वार, नैनीताल, और पौडी जनपद में चलेगा महाअभियान

देहरादून: राज्य में डेंगु की रोकथाम के लिए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु के निर्देश पर सचिव, स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज सचिवालय में जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौडी, नैनीताल जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद नैनीताल, हरिद्वार, पौडी के जिलाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि जनपद देहरादून द्वारा डेंगु रोकथाम हेतु जो माइक्रोप्लान बनाया गया है उसी तरह से बाकी जनपद भी अपने स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर डेंगु रोकथाम हेतु महाअभियान चलाए एवं सभी विभागों को साथ लेकर चलें।

जनपद हरिद्वार हेतु शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं के साथ पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जाए और सचिव स्वास्थ्य द्वारा यह भी अपेक्षा की गई कि प्रत्येक घरों, मोहल्लों में, बच्चों के पार्को व खेलकूद के मैदानों, व्यवसायिक इकाईयों में, सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में टीम गठित कर डेंगु के लार्वा को नष्ट किया जाए। डेंगु के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु स्थानीय नुक्कड नाटक, सांस्कृतिक दलों के माध्यमों से डेंगु सम्बंधित जानकारी आमजन तक पहुचाई जाए।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि विभिन्न जनपदों में झोला छाप डॉक्टरों द्वारा गलत तरीके से लोगों का इलाज किया जा रहा है जिसकी कई तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। अतः प्रत्येक जनपद यह सुनिश्चित करें कि आमजन के स्वाथ्स्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड नहीं किया जा सकता। सभी जनपद यह सुनिश्चित करें कि ऐसे मामलों में नियमानुसार तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्ति करे। डेंगू रोगियों का उपचार कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाया जाए। लोगों में गंभीर लक्षण होने पर सीधे रजिस्टर्ड मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में ही इलाज कराए जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

वीडियों कॉन्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी नैनीताल  वंदना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, जनपद हरिद्वार से जिलाधिकारी  धीरज गर्बरियाल, नगर आयुक्त  दयानंद सरस्वती, जनपद पौडी से जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 प्रवीण कुमार, जनपद देहरादून से मुख्य नगर आयुक्त देहरादून  मनोज गोयल, ए.डी.एम देहरादून  राकेश शरद शर्मा जुडे तथा समीक्षा बैठक में महानिदेषक स्वास्थ्य डॉ0 विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, डॉ आशुतोश सयाना, निदेशक राज्य रक्त संचरण परिशद, डॉ. अजय नागरकर, संयुक्त आयुक्त डॉ0 आर0 के0 सिंह, कार्यक्रम अधिकारी एन0एच0एम डॉ पंकज सिह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments